वेद स्वाध्याय में आचार्यश्री डॉ. संजयदेव के विचार
वेदों में राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया गया है
इन्दौर 14 जून 2009, भारतीय संस्कृति के प्रखर चिन्तक वेद मर्मज्ञ आचार्यश्री डॉ. संजयदेव ने कहा है कि ""वेदों में राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया गया है। राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिये तथा समाज के कल्याण एवं अभ्युदय के लिये सब लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिये। समाज के हित को ध्यान में रखते हुए आपसी फूट से बचे रहना चाहिये।'' आचार्यश्री ने दिव्य मानव मिशन द्वारा बैक कालोनी में आयोजित वेद स्वाध्याय के अवसर पर यह विचार प्रकट किये।
आचार्यश्री ने इतिहास के उदाहरणों के माध्यम से वेदों के सन्देश को समझाते हुए कहा कि ""संसार की वीर से वीर जातियों का पतन आपसी फूट से ही हुआ है। कौरवों और पांडवों का युद्ध आपसी फूट का ही परिणाम था, जिसके कारण बहुत ज्यादा जन-धन की हानि उठानी पड़ी थी। भारत के इतिहास के पन्ने दुर्भाग्यवश आपसी फूट की घटनाओं से भरे पड़े हैं। आपसी फूट होने के कारण ही हमें लम्बे समय तक पराधीन रहना पड़ा। वीरता में तथा युद्ध कौशल में भारत के वीर किसी से कम नहीं थे। परन्तु आपसी फूट के कारण हारते रहे तथा विदेशी हमारा शोषण करते रहे।''
आचार्यश्री ने कहा कि ""प्राचीन इतिहास से सबक लेते हुए वेदों के उपदेशों को अपने जीवन में ढालकर हमें मिलजुलकर रहते हुए राष्ट्र एवं समाज की उन्नति का प्रयास करते रहना चाहिए। वेदों के सन्देश के अनुसार चलने से ही भारत का प्राचीन गौरवशाली वैभव पुनः स्थापित हो सकता हैतथा भारत फिर से विश्व का सिरमौर बन सकता है।''
इस अवसर पर श्री सतपाल शास्त्री के सुमधुर भजन भी हुए। सतीश नरवरिया ने आचार्यश्री का स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया।
आचार्यश्री के कार्यक्रम
अपने नगर या क्षेत्र में वेदमर्मज्ञ आचार्यश्री डॉ. संजयदेव के पावन सान्निध्य में वेद पारायण यज्ञ, वेदकथा, रामकथा, उपनिषद कथा, गीताकथा, आध्यात्मिक सत्संग एवं वैदिक प्रबन्धन तथा व्यक्तित्व विकास और वैदिक पर्यावरण विषयक व्याख्यान-प्रवचन हेतु दिव्ययुग कार्यालय से सम्पर्क करें।
दिव्ययुग कार्यालय
दिव्य सदन, 90 बैंक कालोनी, अन्नपूर्णा, इन्दौर (म.प्र.)
दूरभाष क्रमांक : 0731-2489383, 9302101186
दिव्ययुग मासिक पत्र
वैचारिक क्रान्ति एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए, बच्चों एवं युवकों में मातृ-पितृ-देशभक्ति के भाव भरने के लिए, भारतीय संस्कृति, वेदों एवं भारत के गौरवशाली इतिहास के ज्ञान तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए सत्य सनातन धर्म का प्रबल प्रहरी एवं मानव निर्माण के उदात्त विचारों से ओत-प्रोत धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक-नैतिक-राष्ट्रीय चेतना का सम्पूर्ण मासिक पत्र दिव्ययुग अवश्य पढ़ें और पढाएं। अपना सदस्यता शुल्क "दिव्ययुग पत्रिका, इन्दौर के नाम से देय डिमाण्ड ड्राफ्ट अथवा मनीआर्डर द्वारा प्रेषित करें।
शुल्क विवरण
वार्षिक - 100/-
त्रैवार्षिक - 200/-
आजीवन - 750/-
दिव्ययुग कार्यालय
90, बैंक कालोनी, अन्नपूर्णा मार्ग, इन्दौर - 452009 (म.प्र.)
दूरभाष क्रमांक- 0731-2489383, 9302101186
वेबसाईट- www.divyamanavmission.org